जदयू नेता सहित तीन के घर चोरी

Published at :27 Mar 2015 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
जदयू नेता सहित तीन के घर चोरी

किशनगंज: किशनगंज पुलिस की निष्क्रियता एक बार फिर उजागर हुई है. बुधवार की रात चोरों ने रुईधासा खानका मोहल्ले के पांच घरों में धावा बोल पुलिस को जबरदस्त चुनौती दी है. एक रात पांच घरों में चोरी होने से लोगों में भय है. घटना के समय घर के सभी सदस्य सोये थे. बुधवार की रात्रि […]

विज्ञापन
किशनगंज: किशनगंज पुलिस की निष्क्रियता एक बार फिर उजागर हुई है. बुधवार की रात चोरों ने रुईधासा खानका मोहल्ले के पांच घरों में धावा बोल पुलिस को जबरदस्त चुनौती दी है. एक रात पांच घरों में चोरी होने से लोगों में भय है. घटना के समय घर के सभी सदस्य सोये थे. बुधवार की रात्रि जिला युवा जदयू अध्यक्ष परवेज आलम गुड्डू के घर ग्रिल का ताला तोड़कर चोरों ने 20 भर सोने का आभूषण, 96000 रुपये का समान चुरा ले गए.

चोरों ने उनके बहनोई इमरान के घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया लेकिन सामान गायब होने का पता नहीं चला पाया है. इसके बाद मुजफ्फर के घर में चोरों ने हाथ साफ किया. जदयू युवा जिलाध्यक्ष परवेज आलम जिस कमरे में सोये हुए थे, उसी कमरे में रखे लॉकर को तोड़कर चोरों ने केवल सोने के आभूषण ले लिए वरन 96000 नकदी भी लेकर चलते बने.

नींद खुली तो परवेज को पेंट गिरा मिला. उन्होंने पत्नी को जगाया. जैसे ही पत्नी की नजर लॉकर पर गई तो वह सन्न रह गई और दहाड़ मारकर रोने लगी. घटना की सूचना श्री गुडडू ने फौरन सदर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आफताब अहमद को दी. बिना समय गंवाये मौके पर पहुंच थानाध्यक्ष श्री अहमद तहकीकात में जुट गए. उन्होंने फौरन एसएसबी श्वान दस्ता को मंगवाया और जांच करायी. हालांकि श्वान दस्ता कई जगहों को चिह्न्ति किया है. इसी पर पुलिस अपनी तहकीकात शुरू कर दी है.

श्वान दस्ते को भी बुलाया गया
इस संबंध में एसडीपीओ मो कासीम ने कहा कि एसएसबी के श्वान दस्ता को भी बुलाया गया है और जांच की जा रही है.जल्द ही घटना में शामिल चोरों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन