अध्यक्ष की निगरानी में सफाई अभियान शुरू

Published at :27 Mar 2015 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्ष की निगरानी में सफाई अभियान शुरू

किशनगंज: शहर वासियों को जल जमाव से मुक्ति दिलाने के लिए स्थानीय नगर परिषद ने कमर कस ली है. वर्षा ऋतु से पूर्व शहर के सभी हाई ड्रेन की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है. गुरूवार को नगर अध्यक्ष आची देवी जैन स्थानीय अस्पताल रोड, दही पट्टी रोड में जारी […]

विज्ञापन
किशनगंज: शहर वासियों को जल जमाव से मुक्ति दिलाने के लिए स्थानीय नगर परिषद ने कमर कस ली है. वर्षा ऋतु से पूर्व शहर के सभी हाई ड्रेन की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है. गुरूवार को नगर अध्यक्ष आची देवी जैन स्थानीय अस्पताल रोड, दही पट्टी रोड में जारी सफाई कार्य का जायजा लेने पहुंची.

इस दरम्यान उन्होंने सफाई कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये व कार्य में तेजी लाने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि काफी देर तक नाले का मुहाना बंद रखे जाने से गांधी चौक व आसपास के इलाकों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. स्थानीय लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है.

इस मौके पर श्रीमती जैन ने स्थानीय निवासियों से अपने अपने प्रतिष्ठानों व घरों के कचरों को डस्टबीन में डालने की अपील की. उन्होंने शहर को ग्रीन व क्लीन बनाने के लिए स्थानीय लोगों से सहयोग करने की भी अपील की. इस मौके पर सेनेटरी आफिसर लडडू साहा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन