मॉल में घंटों मची रही अफरा-तफरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Mar 2015 11:09 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज: स्थानीय पश्चिमपाली स्थित एक मॉल में तैनात सफाई कर्मी द्वारा मंगलवार देर शाम खरीदारी करने पहुंची युवतियों के संग छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि घटना के पश्चात उक्त रेडिमेड शो रूम में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा. बताया जाता है कि घटना के बाद खानकाह चौक निवासी […]
विज्ञापन
किशनगंज: स्थानीय पश्चिमपाली स्थित एक मॉल में तैनात सफाई कर्मी द्वारा मंगलवार देर शाम खरीदारी करने पहुंची युवतियों के संग छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि घटना के पश्चात उक्त रेडिमेड शो रूम में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा. बताया जाता है कि घटना के बाद खानकाह चौक निवासी युवतियों द्वारा घटना की जानकारी मोबाइल से परिजनों को दी गयी. इसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शो रूम के निकट एकत्रित हो गये.
घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया तथा स्थिति को विस्फोटक होने से पूर्व ही संभाल लिया.
युवतियों से की गयी पूछताछ के बाद पुलिस ने शो रूम के ताला जड़े ट्रायल रूम में बंद आरोपी अविनाश मल्लिक को बाहर निकाला. इस दौरान आक्रोशित लोग उस पर टूट पड़े. परंतु पुलिस उसे थाने ले आयी. हालांकि पीड़ित युवती व उसके परिजनों के साथ-साथ शो रूम संचालकों द्वारा बुधवार को अविनाश के विरुद्ध थाना में शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी. नतीजतन पुलिस ने आरोपी युवक को बांड भरा कर छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










