इलाज से नाखुश था गंभीर रूप से जख्मी मरीज, स्लाइन के साथ हुआ बाहर

Published at :23 Mar 2015 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
इलाज से नाखुश था गंभीर रूप से जख्मी मरीज, स्लाइन के साथ हुआ बाहर

किशनगंज: स्थानीय सदर अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था की पोल शनिवार देर शाम उस वक्त खुल गयी जब इमरजेंसी वार्ड में भरती गंभीर रूप से घायल एक मरीज अपने हाथ में लगे स्लाइन की बोतल के साथ सदर अस्पताल से निकल कर बीच सड़क पर जा पहुंचा. जख्मों के निशान व दयनीय स्थिति को देख अस्पताल […]

विज्ञापन
किशनगंज: स्थानीय सदर अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था की पोल शनिवार देर शाम उस वक्त खुल गयी जब इमरजेंसी वार्ड में भरती गंभीर रूप से घायल एक मरीज अपने हाथ में लगे स्लाइन की बोतल के साथ सदर अस्पताल से निकल कर बीच सड़क पर जा पहुंचा. जख्मों के निशान व दयनीय स्थिति को देख अस्पताल रोड होकर गुजरने वालों के कदम आपरूपी रूक गये. स्थानीय लोगों ने जब उससे अस्पताल परिसर से बाहर निकलने का कारण पूछा तो उसका गुस्सा फूट पड़ा और उसने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली.
आखिरकार कु छ बुद्धिजीवियों ने किसी तरह समझा बुझा कर उसे पुन: इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया. वहीं घायल लुकमान 50 वर्ष पिता बखत अली, पोरलाबाड़ी पहाड़कट्टा निवासी ने बताया कि वह टेंट हाउस का छोटा-मोटा काम कर किसी तरह गुजर बसर किया करता है. शनिवार को एक शादी समारोह में काम करने को ले उसका एक अन्य टेंट मालिक रफीक से विवाद हो गया था. इस क्रम में रफीक ने धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज हेतु स्थानीय सदर अस्पताल में भरती करा दिया था. परंतु सदर अस्पताल में चिकित्सा के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है. इस कारण व्यवस्था से क्षुब्ध होकर उसने अस्पताल से निकल जाना ही बेहतर समझा.
क्या कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षक
इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आरपी सिंह ने मरीज के इलाज में लापरवाही बरते जाने से साफ इनकार करते हुए कहा कि घटना के पश्चात मरीज काफी भयभीत हो गया है व बार-बार अस्पताल से बाहर निकल जाता है.अस्पताल कर्मी उसे पकड़ कर अस्पताल में भरती करा देते थे, परंतु देर रात्रि जब सभी कर्मी एक अन्य गंभीर रूप से बीमार मरीज की देखभाल व इलाज में जुटे थे. उसी वक्त घायल लुकमान उनकी आंखों में धूल झोंक कर अस्पताल परिसर से निकल कर सड़क पर आ गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन