हल्की बारिश ने खोली बारसोई नगर पंचायत की पोल

Updated at : 12 Jun 2019 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
हल्की बारिश ने खोली बारसोई नगर पंचायत     की पोल

बारसोई : हल्की बारिश ने ही बारसोई नगर पंचायत की पोल खोलकर रख दी है. जल निकासी के अभाव में बारसोई गांजन मुख्य पथ जलमग्न हो गया है. नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 एवं 17 के नागरिक इससे प्रभावित है और त्रस्त हो गए हैं. वह सभी आंदोलन का मूड बना रहे हैं. ज्ञात […]

विज्ञापन

बारसोई : हल्की बारिश ने ही बारसोई नगर पंचायत की पोल खोलकर रख दी है. जल निकासी के अभाव में बारसोई गांजन मुख्य पथ जलमग्न हो गया है. नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 एवं 17 के नागरिक इससे प्रभावित है और त्रस्त हो गए हैं.

वह सभी आंदोलन का मूड बना रहे हैं. ज्ञात हो कि सोमवार की रात हुई बारिश के पानी से बारसोई नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 एवं 17 को जाने वाली सड़क पर पानी जम गया है वार्ड संख्या 17 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मेहंदी हुसैन ने कहां की एक वर्ष पूर्व भी ऐसी स्थिति आई थी. जहां वर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार मंडल, अंचल पदाधिकारी संजय कुमार के हस्तक्षेप के बाद जल निकासी के लिए तत्कालीन व्यवस्था की गई थी.
तथा यह आश्वासन दिया गया था कि बहुत जल्द ही जल निकासी के लिए नाला का निर्माण करवा दिया जायेगा. परंतु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी नाला नहीं बना है. जिसके अभाव में फिर से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था के लिए नगर प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है.
परंतु किसी के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है. वहीं वार्ड संख्या 13 एवं 17 के नगर वासियों ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद से इन वार्डों में विकास के कोई भी कार्य नहीं किये गये हैं. उन्होंने मुख्य वार्ड पार्षद पर पक्षपात का आरोप लगाया है तथा उनके वार्ड संख्या 13 एवं 17 में विकास कार्य में उत्साह नहीं दिखाने की बात कही है. ग्रामीण नगर प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन