सड़क पर गिरे बिजली के तार, तीन मवेशियों की मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क पर गिरे बिजली के तार, तीन मवेशियों की मौत

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के मटियारी मुख्य सड़क पर सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया

विज्ञापन

किशनगंज

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के मटियारी मुख्य सड़क पर सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अचानक बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पशुपालक किसी तरह बाल-बाल बच गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा गया और लोगों ने घंटों सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार भोरहा गांव निवासी हस्बुल आलम, पिता स्वर्गीय जोहिल आलम, अपने तीन मवेशियों को लेकर सड़क मार्ग से मटियारी मवेशी हाट जा रहे थे. इसी दौरान मटियारी मुख्य सड़क पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया. तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से तीनों मवेशियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया.सूचना मिलते ही मटियारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सफदर हुसैन अंसारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग को कई बार जर्जर तारों और नियमित मेंटेनेंस को लेकर सूचना दी जाती रही है, लेकिन समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती. उन्होंने कहा कि हर वर्ष बिजली लाइन मरम्मत और मेंटेनेंस के नाम पर खानापूर्ति की जाती है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.इधर, घटना की सूचना मिलने पर टेढ़ागाछ के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमन कुमार झा ने तत्काल डॉक्टरों एवं कर्मियों की टीम को घटनास्थल पर भेजा. टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम किया.वहीं कनिय अभियंता प्रजापति शरण ने बताया कि सुंदरबाड़ी गांव के समीप सड़क किनारे स्थित बांस के झाड़ से हवा के कारण बिजली तार में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे तार टूटकर सड़क पर गिर गया. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क मार्ग को घंटों बाधित रखा. बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया. ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था की नियमित जांच, जर्जर तारों को बदलने तथा प्रभावित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन