नेपाल सीमा से सटे सुखानी थाना क्षेत्र में 326 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नेपाल सीमा से सटे सुखानी थाना क्षेत्र में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 326 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ एसएसबी और पुलिस

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है. किशनगंज जिले के सुखानी थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 326 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज जिले के सुखानी थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों के कब्जे से 326 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर, नकद राशि, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई की शाम एसएसबी की 19वीं बटालियन की ई-कंपनी, सुखानी बीओपी को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के लिए कादोगांव बाजार पहुंचने वाले हैं. सूचना के सत्यापन के बाद एसएसबी ने सुखानी थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी के निर्देश पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कादोगांव रेलवे ब्रिज के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया.

भागने की कोशिश, घेराबंदी कर दबोचा

रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखते ही दोनों मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, लेकिन संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया.

326 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद

तलाशी के दौरान दोनों के पास से प्लास्टिक के पैकेट में रखा कुल 326 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद हुआ. मौके पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

नकद, मोबाइल और बाइक जब्त

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान साजिद आलम (47), निवासी कस्बा गांगी, थाना बहादुरगंज और तशबर आलम (28), निवासी कुम्हारटोली, थाना बहादुरगंज के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके पास से 932 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है.

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

बरामद पदार्थ को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस मामले में सुखानी थाना में एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा जा रहा है.

थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थों की तस्करी के पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है और इसका सरगना कौन है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन