ठाकुरगंज में कल लगेगी नवाचार की प्रदर्शनी, छात्र दिखाएंगे विज्ञान के मॉडल

ताराचंद धानुका एकेडमी की
ठाकुरगंज स्थित ताराचंद धनुका अकादमी (टीडीए) कल 14 जुलाई को एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है. इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राएं विज्ञान, गणित, पर्यावरण, कला और आईटी जैसे विषयों पर आधारित अपनी रचनात्मक परियोजनाओं और मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे.
किशनगंज : ठाकुरगंज स्थित ताराचंद धनुका अकादमी (टीडीए) में मंगलवार 14 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से टीडीए एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा. विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में छात्र-छात्राएं विज्ञान, गणित, पर्यावरण, कला, सूचना प्रौद्योगिकी समेत विभिन्न विषयों से जुड़ी अपनी रचनात्मक परियोजनियों और कार्यशील मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे.
वैज्ञानिक सोच और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता और प्रयोगधर्मी शिक्षा को बढ़ावा देना है. विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राएं अपने तैयार किए गए मॉडल, शोध आधारित प्रोजेक्ट और कलात्मक प्रस्तुतियां आगंतुकों के सामने प्रस्तुत करेंगे.
प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर
विद्यालय का मानना है कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं. इससे बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा से भी जुड़ने का मौका मिलता है.
अभिभावकों और शिक्षाविदों से शामिल होने की अपील
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों, शिक्षाविदों, गणमान्य नागरिकों और शिक्षा प्रेमियों से प्रदर्शनी में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है. आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.
छात्रों में दिख रहा उत्साह
प्रदर्शनी को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. आगंतुकों को विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक सोच की झलक देखने का अवसर मिलेगा.
और पढ़ें :लगातार बारिश से कास्त खर्रा गांव जलमग्न, धान की फसल डूबी, ग्रामीणों ने लगाई राहत की गुहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By बच्छराज
बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










