एसएसबी की महिला जवानों और संदीक्षा सदस्याओं को मिला ब्यूटीशियन प्रशिक्षण, स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

Updated:
विज्ञापन
45 महिलाओं को दिया गया ब्यूटीशियन प्रशिक्षण

कार्यक्रम मे शामिल प्रशिक्षर्थी

ठाकुरगंज स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में संदीक्षा सदस्याओं और महिला बलकार्मिकों के लिए ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने पर केंद्रित है।

विज्ञापन

Beautician Training: ठाकुरगंज स्थित 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में संदीक्षा वार्षिक कार्ययोजना-2026 के अंतर्गत संदीक्षा सदस्याओं एवं महिला बलकार्मिकों के लिए ब्यूटीशियन (मेकअप) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम कमांडेंट राज कुमार खलखो की उपस्थिति एवं संदीक्षा उपाध्यक्ष श्रीमती पल्लवी के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इसमें 45 संदीक्षा सदस्याओं एवं महिला बलकार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट राज कुमार खलखो ने कहा कि कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराते हैं. उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग अपने जीवन और रोजगार के क्षेत्र में करने की अपील की.

व्यावहारिक प्रशिक्षण पर रहा विशेष जोर

Beautician Training: प्रशिक्षण का संचालन संगीता सैलून एंड मेकअप एकेडमी, ठाकुरगंज की प्रशिक्षिका श्रीमती संगीता कुमारी पासवान ने किया. प्रशिक्षण के दौरान थ्रेडिंग, गोल्ड ब्लीच, फेशियल, मेहंदी, बेसिक एवं आधुनिक मेकअप, त्वचा की देखभाल तथा ब्यूटी पार्लर व्यवसाय से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई. प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी करते हुए विभिन्न तकनीकों का अभ्यास भी किया.

प्रशिक्षिका का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के समापन पर कमांडेंट ने प्रशिक्षिका संगीता कुमारी पासवान एवं उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि महिला बलकार्मिकों एवं संदीक्षा सदस्याओं को नए कौशल सीखने का अवसर मिलता रहे.कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी एम. ब्रोजेन सिंह, सहायक कमांडेंट (संचार) आनंद मजूमदार, संदीक्षा सदस्याएं एवं महिला जवान भी उपस्थित रहीं.

और पढ़ें : ठाकुरगंज में कल लगेगी नवाचार की प्रदर्शनी, छात्र दिखाएंगे विज्ञान के मॉडल


विज्ञापन
बच्छराज

लेखक के बारे में

By बच्छराज

बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन