नौकरी का झांसा देकर दो युवतियों और भतीजी को पटना ले जाने का आरोप, सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज
किशनगंज से नौकरी का झांसा देकर तीन युवतियों को पटना ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. परिजनों ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है.
Kishanganj Missing Girls: किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पुराना खगड़ा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दो पुत्रियों और भतीजी के लापता होने की प्राथमिकी सदर थाने में दर्ज कराई है. शिकायत मिलते ही किशनगंज सदर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों की तलाश शुरू कर दी है. परिजनों ने आशंका जताई है कि युवतियों को नौकरी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर पटना ले जाया गया है.
आपके शहर में
घर से निकलीं, फिर नहीं लौटीं
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 9 जुलाई की शाम करीब चार से पांच बजे के बीच दोनों युवतियां और उनकी भतीजी घर से निकली थीं. देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका.
फोन कर बताया- पटना पहुंच चुके हैं
परिजनों के अनुसार बाद में युवतियों ने अपने मोबाइल फोन से घर पर संपर्क कर बताया कि वे पटना पहुंच चुकी हैं. इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई. परिजनों ने तत्काल सदर थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई.
नौकरी दिलाने का झांसा देने का आरोप
Kishanganj Missing Girls: शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि पश्चिमपाली निवासी प्रमोद कुमार साह ने एनजीओ में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर तीनों को अपने साथ पटना ले गया है. परिजनों ने आशंका जताई है कि युवतियों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है.
पुलिस ने शुरू की जांच
सदर थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और युवतियों का जल्द पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
और पढ़ें : ठाकुरगंज में कल लगेगी नवाचार की प्रदर्शनी, छात्र दिखाएंगे विज्ञान के मॉडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए