खुले स्थानों पर न करें कुर्बानी, सोशल मीडिया नहीं करें पोस्ट

Updated:
विज्ञापन
खुले स्थानों पर न करें कुर्बानी, सोशल मीडिया नहीं करें पोस्ट

सोशल मीडिया नहीं करें पोस्ट

विज्ञापन

किशनगंज टेढ़ागाछ थाना परिसर में सोमवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी शशि कुमार एवं थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने संयुक्त रूप से की. बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे और त्याग का पर्व है, इसलिए सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का पालन करें. अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि खुले स्थानों पर कुर्बानी नहीं की जाएगी तथा कुर्बानी से जुड़ी किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने से परहेज करें. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री साझा करने वालों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी और नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेषों को सुरक्षित तरीके से जमीन में मिट्टी डालकर ढक दें, ताकि किसी प्रकार की गंदगी या दुर्गंध से आम लोगों को परेशानी न हो. साथ ही साफ-सफाई एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई.बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने तथा प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया. शांति समिति की बैठक में जिला परिषद सदस्य खोशी देवी, प्रतिनिधि अकमल समसी, मुखिया अबू बकर, तसनीम अतहर प्रमुख प्रतिनिधि तौसीफ आलम, एआईएमआईएम प्रखंड अध्यक्ष राहत हुसैन, समाजसेवी मुस्ताक आलम, पंचायत समिति सदस्य शाहिद आलम, परवेज आलम, इस्माइल आलम, सरपंच नौशाद आलम, वार्ड सदस्य लक्ष्मी प्रसाद साह सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन