चुनाव आयोग के ट्विटर हैंडल पर लोकसभा चुनाव से जुड़ी मिलेगी पल-पल की जानकारी
Updated at : 26 Mar 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

ठाकुरगंज : चुनाव आयोग भी तेज रफ्तार सोशल मीडिया की दौड़ में शामिल हो गया है. आयोग के ट्विटर हैंडल पर लोक सभा चुनाव की पल-पल की जानकारी मिलेगी. लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में राज्यवार मतदान की तारीख और उसका विस्तृत ब्योरा आपको आयोग के हैंडल ईसीआई हैशटैग देश का महात्योहार के नाम […]
विज्ञापन
ठाकुरगंज : चुनाव आयोग भी तेज रफ्तार सोशल मीडिया की दौड़ में शामिल हो गया है. आयोग के ट्विटर हैंडल पर लोक सभा चुनाव की पल-पल की जानकारी मिलेगी. लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में राज्यवार मतदान की तारीख और उसका विस्तृत ब्योरा आपको आयोग के हैंडल ईसीआई हैशटैग देश का महात्योहार के नाम से मिलेगी. पहले चरण की तारीखों की जानकारी सांझा करने के साथ शनिवार को आयोग ने इस अभिनव प्रयोग की शुरुआत कर दी है.
हैंडल में लोकसभा चुनाव 2019 के सात चरणों में होने वाले चुनाव में पहले चरण के मतदान वाले 20 राज्यों और उनकी लोकसभा सीटों का विवरण है. बताते चले इससे पहले लगभग आधा दर्जन एप के माध्यम से आयोग का जनता से सीधा संवाद है. लेकिन ईसीआई हैश टैग देश के महात्योहार के माध्यम से जनता आयोग से उनके चुनाव से जुड़ी सारी जानकारियां मिलने में सहूलियत होगी.
इसके अलावा आयोग की मंशा इसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना है. इसलिए आयोग हर दिन इस हैंडल पर आयोग के नये प्रयोग और मतदान जागरूकता के अनुसार जानकारी शेयर करेगा. इस क्रम में आयोग मतदान के लिए जरूरी 12 दस्तावेजों को लेकर जानकारी साझा कर चुका है.
नामांकन को ले पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था
किशनगंज. लोकसभा चुनाव का नामांकन को ले सोमवार को शहर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गयी थी. समाहरणालय से लेकर समाहरणालय के बाहर एवं बस स्टैंड से लेकर सदर थाना तक पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों को लगाया गया था. बहस करने वाले नेताओं को सुरक्षा कर्मियों के द्वारा नियम और कानून का अनुपालन करने की बात कहीं जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




