सुरों से जीता देश का दिल, 15 जुलाई को होगा फाइनल मुकाबला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किशनगंज की बेटी सायोनिका सरकार ने अपने गायन कौशल से न सिर्फ जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है. साधारण परिवार से आने वाली सायोनिका की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

ठाकुरगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

किशनगंज की बेटी सायोनिका सरकार आज उस मुकाम पर खड़ी हैं, जहां पहुंचने का सपना हजारों प्रतिभागी देखते हैं. अपनी सुरीली आवाज, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों के दम पर सायोनिका ने इंडियाज टैलेंट वार सीजन-4 के ग्रैंड फिनाले में जगह बना ली है. अब 15 जुलाई को मुंबई में होने वाले फाइनल मुकाबले में वह खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी.लोहारपट्टी स्थित नेपालगढ़ कॉलोनी की रहने वाली सायोनिका सरकार एक साधारण परिवार से आती हैं. उनकी मां कृष्णा विश्वास संगीत की शिक्षिका हैं और वर्तमान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय गाछपाड़ा में कार्यरत हैं. पिता श्यामल कुमार सरकार दवा व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. बचपन से ही घर में संगीत का माहौल मिलने के कारण सायोनिका की रुचि गायन की ओर बढ़ी और आज वही शौक उन्हें राष्ट्रीय मंच तक ले आया है. सिलीगुड़ी के ईसाबेल स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा सायोनिका केवल गायन में ही नहीं बल्कि गीता के श्लोकों और सामान्य ज्ञान में भी विशेष दक्षता रखती हैं. उनकी प्रतिभा और मेहनत ने निर्णायकों को प्रभावित किया और वह प्रतियोगिता के अंतिम दौर तक पहुंचने में सफल रहीं.अब सभी की निगाहें 15 जुलाई को मुंबई में होने वाले ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं. उम्मीद है कि किशनगंज की यह प्रतिभाशाली बेटी अपने सुरों के जादू से न केवल दर्शकों का दिल जीतेगी बल्कि जीत का ताज पहनकर जिले को गौरवान्वित भी करेगी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन