मृतका के भाई ने बहनोई व उसकी प्रेमिका पर दर्ज करायी प्राथमिकी

Published at :25 May 2014 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
मृतका के भाई ने बहनोई व उसकी प्रेमिका पर दर्ज करायी प्राथमिकी

पौआखाली, किशनगंजः जियापोखर थाना क्षेत्र में मां सहित तीन मासूम बच्चों की आत्महत्या मामले में आखिरकार मृतका सुशीला बेगम के सौतेले भाई मो हासीम पिता अतीबुद्दीन के बयान पर आत्महत्या के लिए उकसाये जाने का मुकदमा मृतका के पति मो मुजीब व उनके छोटे भाई की पत्नी भूमिका पर दर्ज करा दिया है. मामला दर्ज […]

विज्ञापन

पौआखाली, किशनगंजः जियापोखर थाना क्षेत्र में मां सहित तीन मासूम बच्चों की आत्महत्या मामले में आखिरकार मृतका सुशीला बेगम के सौतेले भाई मो हासीम पिता अतीबुद्दीन के बयान पर आत्महत्या के लिए उकसाये जाने का मुकदमा मृतका के पति मो मुजीब व उनके छोटे भाई की पत्नी भूमिका पर दर्ज करा दिया है. मामला दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हैं.

जियापोखर पुलिस दोनों की सरगरमी से तलाश में जुट गयी है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि तीन महीना पूर्व ही मुजीब ने अपनी प्रेमिका भूमिका को घर ले आया था, जहां वे स्वयं शादीशुदा होने के कारण बड़े चालाकी से तानाबाना बुन भूमिका की शादी अपने छोटे भाई मुस्कीन से करा कर भाई को प्रदेश भेज दिया, ताकि मुजीब अपनी प्रेमिका के साथ रह सके. पति व देवरानी की हरकतों से तंग आकर आखिरकार सरिता ने पहले तीनों बच्चों को जहर खिलाया बाद में अपने भी जहर खा आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन