11 वर्षीया किशोरी ने खाया जहर

Published at :24 May 2014 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
11 वर्षीया किशोरी ने खाया जहर

किशनगंजः शहर के चूड़ीपट्टी कॉलेज रोड में गुरुवार रात्रि घरेलू कलह के उपरांत एक 11 वर्षीय लड़की द्वारा विषपान कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की जानकारी उसके परिजनों को मिलते ही उन लोगों ने रेशमा पिता मो खालिद को इलाज हेतु स्थानीय सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां ड्यूटी पर तैनात […]

विज्ञापन

किशनगंजः शहर के चूड़ीपट्टी कॉलेज रोड में गुरुवार रात्रि घरेलू कलह के उपरांत एक 11 वर्षीय लड़की द्वारा विषपान कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की जानकारी उसके परिजनों को मिलते ही उन लोगों ने रेशमा पिता मो खालिद को इलाज हेतु स्थानीय सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे नव जीवन प्रदान किया.

सर्पदंश की शिकार महिला की हालत चिंताजनक

किशनगंज. शहर के ठाकुरबाड़ी रोड में घर में पूजा करने के दौरान 60 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया. घटना की जानकारी पीड़िता दुर्गा देवी पति शंकर प्रसाद के परिजनों को मिलते ही उन लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज हेतु स्थानीय सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन