महिला को जहर पिलाया, इलाजरत

किशनगंजः जिले के कोचाधामन प्रखंड के बुड़ीमारी गांव में एक बार फिर दहेज लाभियों द्वारा एक नववाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति ने अपनी मां के साथ मिल कर न केवल उसे जबरन विष पिलाया बल्कि उसकी बेरहमी से पिटाई भी कर दी. पीड़िता के […]
किशनगंजः जिले के कोचाधामन प्रखंड के बुड़ीमारी गांव में एक बार फिर दहेज लाभियों द्वारा एक नववाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति ने अपनी मां के साथ मिल कर न केवल उसे जबरन विष पिलाया बल्कि उसकी बेरहमी से पिटाई भी कर दी.
पीड़िता के चीखने चिल्लाने की आवाज को सुन घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह पीड़िता को उनके चंगुल से छुड़ा कर कोचाधामन पीएचसी में भरती कराया. और उसके मायके वालों को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही कोचाधामन पीएचसी पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने चिकित्सकों के परामर्श के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां पीड़िता के भाई मनव्वर हुसैन ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन दुलारी बेगम की शादी पिता मो रासीद कोचाधामन निवासी ने एक वर्ष पूर्व बुड़ीमारी निवासी असमीर पिता स्व जफरूल के साथ की थी. शादी के समय यथा संभव दहेज भी दिया था.
बाद में बेटी के ससुराल वालों ने बाद में और मांग शुरू कर दी. पर अपनी मांग न पूरा होता देख ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. इसकी सूचना दुलारी बेगम ने कई बार मायके वालों को दी थी. मंगलवार रात दुलारी के पति असमीर व सास ने एक बार फिर उसकी पिटाई कर जबरन जहर पिला दिया. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती दुलारी बेगम की नाजुक स्थिति को देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि घटना की जानकारी कोचाधामन पुलिस को दे दी गयी है. मौके पर पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










