एसएसबी के खिलाफ रोड जाम

Published at :21 May 2014 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी के खिलाफ रोड जाम

टेढ़ागाछ, किशनगंजः प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत से होकर प्रधानमंत्री रोड भारत-नेपाल सीमा तक जाती है. प्रखंड की सीमा पर एसएसबी12वीं वाहिनी का बीओपी पैकटोला में स्थित है. भोरहा के ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर एसएसबी ग्रामीणों व बुद्धिजीवियों को बॉर्डर पर भाईचारे का संदेश दे रही है, वहीं ग्रामीणों को एसएसबी द्वारा नेपाल […]

विज्ञापन

टेढ़ागाछ, किशनगंजः प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत से होकर प्रधानमंत्री रोड भारत-नेपाल सीमा तक जाती है. प्रखंड की सीमा पर एसएसबी12वीं वाहिनी का बीओपी पैकटोला में स्थित है. भोरहा के ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर एसएसबी ग्रामीणों व बुद्धिजीवियों को बॉर्डर पर भाईचारे का संदेश दे रही है, वहीं ग्रामीणों को एसएसबी द्वारा नेपाल जाने के क्रम में प्रताड़ित किया जाता है.

ग्रामीणों को अपने रिश्तेदार के यहां नेपाल जाने से भी रोका जाता है. इससे गुस्साये भोरहा के ग्रामीणों ने टायर जला कर व सड़क जाम कर एसएसबी के खिलाफ नारेबाजी की और तस्करी पर अंकुश लगाने की बात कही. मौके पर बीडीओ शशि भूषण सुमन और सअनि आफताब खान के समझाने के बाद ग्रामीण

शांत हुए .

प्रशासन ने आश्वासन दिया कि एससबी के द्वारा आप लोगों को परेशान नहीं किया जायेगा. ग्रामीणों में हरे राम महतो, राजू साह, धर्मराज महतो, ओम प्रकाश महतो, लालू महतो, धीरज साह, संतोष महतो, रीना देवी, सोमनी देवी, सीता देवी, बिजली देवी, आशा देवी, निर्मला देवी, पवित्री देवी, गीता देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन