शिक्षकों ने किया हंगामा

Published at :04 May 2014 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने किया हंगामा

किशनगंजः जिले के अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में भेजे जाने को ले शनिवार को अप्रशिक्षित शिक्षकों ने स्थानीय डे मार्केट स्थित डायट कार्यालय पहुंच जम कर हंगामा मचाया. शिक्षकों का आरोप था कि पदस्थापित विद्यालयों के निकट अध्ययन केंद्र होने के बावजूद शिक्षकों को दूर दराज के […]

विज्ञापन

किशनगंजः जिले के अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में भेजे जाने को ले शनिवार को अप्रशिक्षित शिक्षकों ने स्थानीय डे मार्केट स्थित डायट कार्यालय पहुंच जम कर हंगामा मचाया. शिक्षकों का आरोप था कि पदस्थापित विद्यालयों के निकट अध्ययन केंद्र होने के बावजूद शिक्षकों को दूर दराज के क्षेत्रों में भेजा जा रहा है. विभाग के इस निर्णय से सबसे ज्यादा परेशानी शिक्षिकाओं को ङोलनी पड़ रही है. परंतु संबंधित विभाग शिक्षक शिक्षिकाओं की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है.

वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर डायट के प्राचार्य सीके पटवा ने कहा कि बीईओ व शिक्षकों से सलाहम मशवरा कर समस्या के समाधान की कोशिश की जायेगी. इस मौके पर अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शहजाद अनवर राज, मो अबु रेहान, मजहर आलम, ब्रजेश कुमार, अवेश करनी, झरना वाला साहा, साधना कुमारी, अरीफा नसीम, ललन कुमार, संतोष कुमार, अब्दुल कुद्दूस सहित कई अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन