पुराने कार्ड पर मिले राशन-केरोसिन

-वार्ड पार्षदों ने एसडीओ को दिया आवेदन फारबिसगंजः फारबिसगंज नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने सामूहिक रूप से एसडीओ को स्व हस्ताक्षरित आवेदन देकर पुराने राशन कार्ड पर ही राशन-केरोसिन के वितरण के व्यवस्था किये जाने की मांग की है. सनद रहे कि प्रभात खबर ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके […]
-वार्ड पार्षदों ने एसडीओ को दिया आवेदन
फारबिसगंजः फारबिसगंज नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने सामूहिक रूप से एसडीओ को स्व हस्ताक्षरित आवेदन देकर पुराने राशन कार्ड पर ही राशन-केरोसिन के वितरण के व्यवस्था किये जाने की मांग की है. सनद रहे कि प्रभात खबर ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद वार्ड पार्षदों ने यह पहल की है. एसडीओ को दिये आवेदन में मुख्य पार्षद वीणा देवी, वार्ड पार्षद अनिल सिन्हा, अशोक फुलसरिया, रजत कुमार सिंह, मंजु देवी, मनोज ठाकुर, रुखसाना, पिंकी देवी, कन्हैया गुप्ता, रंजू केसरी, गुंजन सिंह, मधु देवी, राजा अलि, रंजीत राय, अनूप कुमार जायसवाल, राजकुमार अग्रवाल, सुनीता जैन, शाद अहमद, धीरज पासवान, रीता राय, तबस्सुम, रण विजय कुमार गुप्ता, सप्तमी पाल, संजू देवी ने कहा है कि जो राशन कार्ड वितरण के लिए दिया जा रहा है उसमें गंभीर अनियमितता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसके लिए किया गया सर्वेक्षण अधूरा है. जो लाभुक बीपीएल श्रेणी में थे उसे एपीएल में, जो एपीएल श्रेणी में थे उसे बीपीएल में दिखाया गया है. अधिकांश लोगों का कार्ड ही नहीं बनाया गया है.
सर्वेक्षण घर-घर जाकर नहीं बल्कि मनमाने तरीके से किया गया है. वार्ड पार्षदों ने मांग की है कि घर-घर सर्वेक्षण कराने के बाद कार्ड तैयार कर एक साथ वितरण कराने की व्यवस्था की जाय. जब तक नया राशन कार्ड सभी के लिए तैयार नहीं हो जाता, तब तक पुराने राशन कार्ड पर ही राशन-केरोसिन वितरण की व्यवस्था हो. आवेदन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी को भी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










