कौशल विकास केंद्र महद्दीपुर में युवाओं को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण
थाना क्षेत्र के महद्दीपुर दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार को कुशल युवा कार्यक्रम के तहत कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया गया
पसराहा. थाना क्षेत्र के महद्दीपुर दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार को कुशल युवा कार्यक्रम के तहत कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया गया. केंद्र के समन्वयक सौरव कुमार सुमन ने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन छात्र-छात्राओं के लिए है. जिन्होंने 10वीं व 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया है. इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को मुख्य रूप से संवाद कौशल, बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान और व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिससे युवाओं के लिए सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. मौके पर भागलपुर कौशल विकास केंद्र के समन्वयक पवन कुमार, पसराहा थाना के पदाधिकारी बागेश्वर तिवारी, शिवशंकर सिंह, पूर्णेंदु कुमार, राकेश कुमार, निलेश कुमार और दीपिका कुमारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










