गोगरी में नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, छह लोगों पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

फोटो- गोगरी थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोगरी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Khagaria Minor Missing Case: गोगरी (खगड़िया). गोगरी थाना क्षेत्र के एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है. छात्रा की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी, इसी दौरान एक युवक और उसके सहयोगी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए. शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन

सामान खरीदने निकली थी छात्रा

पीड़िता की मां ने गोगरी थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री शेरगढ़ से इटहरी सामान खरीदने के लिए गई थी. इसी दौरान हरिपुर मोड़ के समीप शेरगढ़ निवासी चानो यादव के पुत्र राजा कुमार और उसके अन्य सहयोगियों द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है.

परिजनों ने अनहोनी की जताई आशंका

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी के अचानक लापता होने से परिवार चिंतित है. आवेदन में उन्होंने आशंका जताई है कि नाबालिग के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है. उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द छात्रा की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है.

छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

गोगरी थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर राजा कुमार, पिता चानो यादव और उसके पांच अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले में अपहरण सहित अन्य संबंधित बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की है.

संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी

Khagaria Minor Missing Case: पुलिस के अनुसार नाबालिग छात्रा की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. आरोपी युवक की तलाश भी जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन