ओजस्विनी के प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग में सैकड़ों महिलाओं ने सीखा आत्मरक्षा का हुनर

Updated:
विज्ञापन

फोटो- प्रशिक्षण लेते छात्रा प्रशिक्षण में मौजूद पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के तत्वावधान में आयोजित ओजस्विनी प्रशिक्षण वर्ग में सैकड़ों महिलाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाना रहा.

विज्ञापन

Khagaria News: खगड़िया. अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद उत्तर बिहार प्रांत के तत्वावधान में राष्ट्रीय महिला परिषद-ओजस्विनी का एक दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को श्रीराम भवन, बाजार समिति रोड में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण वर्ग में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना को मजबूत करना बताया गया.

विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं श्रीराम दरबार के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्रज्वलित कर की गई. उद्घाटन सत्र में ओजस्विनी की केंद्रीय अध्यक्ष रजनी ठकुराल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, हिंदू हेल्पलाइन उत्तर बिहार के प्रांत अध्यक्ष नितिन कुमार, राष्ट्रीय महिला परिषद-ओजस्विनी उत्तर बिहार की अध्यक्ष अनीता देवी, प्रांत उपाध्यक्ष जवाहर झा, रंजीत सिंह, पंकज सिंह, महेंद्र यादव एवं सतीश झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया.

अतिथियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

परिचय सत्र के बाद जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, महामंत्री संजय वर्मा, मंत्री सन्नी गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अतिथियों एवं पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इसके बाद प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया.

आत्मरक्षा प्रशिक्षण रहा आकर्षण का केंद्र

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र में महिलाओं को दंड प्रहार, तीर-धनुष, एयर गन और मार्शल आर्ट सहित आत्मरक्षा की विभिन्न विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षकों ने महिलाओं को विषम परिस्थितियों में सजग रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कौशल विकसित करने की जानकारी दी.

आत्मरक्षा को बताया आत्मविश्वास का माध्यम

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को संस्कार और सनातनी मूल्यों के साथ ज्ञान, संगठन तथा आत्मरक्षा के कौशल से भी सशक्त बनाने की जरूरत है. वक्ताओं के अनुसार आत्मरक्षा प्रशिक्षण भय का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सजगता और स्वाभिमान को मजबूत करने का माध्यम है.

समाजसेवा और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका का आह्वान

Khagaria News: कार्यक्रम में महिलाओं से समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया. आयोजकों ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन