गोगरी के कुंडी गांव से देसी मास्केट के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुंडी गांव से पुलिस ने गुरुवार की देर रात देसी मास्केट के साथ युवकों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

घर के ट्रंक में छिपाकर रखा था अवैध हथियार, आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी

गोगरी.

थाना क्षेत्र के कुंडी गांव से पुलिस ने गुरुवार की देर रात देसी मास्केट के साथ युवकों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि रात्रि में गश्ती कर रहे एसआई राजीव कुमार सिंह और आवंती कुमारी को गुप्त सूचना मिली थी कि गोगरी कुंडी गांव के एक घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा गया है. वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुंडी गांव पहुंचकर घर में छापेमारी की. इस दौरान घर में रखे ट्रंक से एक देसी मास्केट बरामद किया गया. हालांकि पुलिस को देखते ही आरोपित उमेश यादव का पुत्र छोटू कुमार घर से भागने लगा. भाग रहे छोटू को पुलिस बल के सहायता से खदेड़कर पकड़ लिया गया. बताया जाता है छोटू यादव इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से देसी मास्केट रखा था. घर में अवैध हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत छोटू यादव के विरुद्ध गोगरी थाना में केस दर्ज किया गया. एसडीपीओ साक्षी कुमार ने बताया कि कांड में धारा 25(1-बी ) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए छोटू यादव को जेल भेजा गया है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह, एसआई दिनेश कुमार, आवंती कुमारी, राजीव कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन