बेलदौर में पति व ससुराल वालों ने की महिला की हत्या, घर से दूर शव को पुल के नीचे फेंका

थाना क्षेत्र की कुर्बन पंचायत के दंदरौंजा दिघोन के बाबा बिशु स्थान समीप पुल के नीचे बुधवार की अहले सुबह पुलिस ने महिला का शव बरामद किया.
कुर्बन पंचायत के दंदरौंजा दिघोन के समीप पुल के नीचे से महिला का शव बरामद दिघोन पंचायत के मेहता बासा गांव की है मृतका, मायका है चौढ़ली गांव मृतका के पति व ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार बेलदौर. थाना क्षेत्र की कुर्बन पंचायत के दंदरौंजा दिघोन के बाबा बिशु स्थान समीप पुल के नीचे बुधवार की अहले सुबह पुलिस ने महिला का शव बरामद किया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि दिघोन पंचायत के मेहता बासा गांव के वार्ड 12 निवासी मो तालिब की 27 वर्षीय पत्नी शिफत खातून की मौत हो गयी. मृतका चौढ़ली गांव निवासी मो इंसान की बड़ी पुत्री बतायी जा रही है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी हत्या गत मंगलवार की देर रात उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने कर शव को घर से करीब तीन किलोमीटर दूर पुल के नीचे फेंक दिया. बताया कि उसकी पुत्री छह माह पूर्व ही पति व बच्चों के साथ जीविकाेपार्जन के लिए चेन्नई गयी थी. ईद पर्व को लेकर 11 मार्च को ही पति व बच्चों के साथ अपने मायके मिन्नत नगर आयी थी. उसके घर लौटने के टिकट भी करवा दिये थे. उसके बाद रविवार को पति व बच्चों के साथ अपने घर मेहता बासा आवास योजना का लाभ लेने के बहाने लेकर चले गये. आरोपित पति मंगलवार की शाम को शिफ़त के दांत दर्द होने की बात कह मिन्नत नगर आकर उसकी दवाई भी ले गये, लेकिन रात में दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. इसके बाद साजिश के तहत उसके सिर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर हत्या कर दी गयी. बताया कि साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को घर से करीब तीन किलोमीटर दूर घटनास्थल पर फेंक दिया. वहीं मृतका की मां शहजादी खातून ने बताया कि शिफत खातून को तीन वर्षीय पुत्र आलो और दो वर्षीय पुत्री अलिना है. वहीं शिफत छह महीने की गर्भवती भी है, लेकिन उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने निर्दयता से उसकी हत्या कर दी. थानाध्यक्ष अजीत कुमार, एसआई राहुल कुमार, सरिता कुमारी, शक्कल साह समेत पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, घटना के बाद से मृतका के पति व ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर सघन तलाशी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




