बेलदौर जा रही महिला की बस में मौत, नहीं हो पायी पहचान

Updated:
विज्ञापन

महिला ऋतिक बस में खगड़िया पांच किलोमीटर के समीप बैठी थी.

विज्ञापन

चौथम. खगड़िया से बेलदौर जा रही एक महिला की बस में सोमवार को मौत हो गई. बस चालक ने मृतका महिला के शव की करूआमोड़ चौक पर उतार कर चले गए. सूचना के बाद चौथम थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल मृतका महिला की पहचान नहीं हो पाई है. इधर चौथम एवं बेलदौर थाना पुलिस मृतका की पहचान कराने में जुटी हुई है. बताया जाता है कि महिला ऋतिक बस में खगड़िया पांच किलोमीटर के समीप बैठी थी. बस के उप चालक ने बताया कि महिला ने बेलदौर जाने तक का किराया दिया था. इसी बीच महिला का हालत खारों धार के समीप बिगड़ने लगी. और वह बेहोश हो गई. इसके बाद यात्रियों द्वारा महिला के मुंह पर पानी का छींटा मारकर उसे होश में लाने की कोशिश किया. लेकिन हालत बिगड़ती है. इसी बीच बस के कंडक्टर द्वारा बेहोश महिला को करुआमोड़ में एक निजी क्लिनिक के पास उतार दिया. इस वक्त वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद बस चालक चले गए. इस बीच सूचना के बाद चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार के निर्देश पर चौथम पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है. महिला की पहचान नहीं हो पाई है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन