गौड़ाशक्ति में गेहूं थ्रेसिंग के दौरान साड़ी की पल्लू फंसने से महिला की हुयी मौत

परिजनों ने बताया कि पंचायत के वगडोब बहियार में चंदा देवी गेंहू की थ्रेसिंग कर रही थी.
खगड़िया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौड़ाशक्ति पंचायत में गेहूं थ्रेसिंग के दौरान साड़ी की पल्लू फंसने से महिला की मौत हो गयी. पुलिस शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. घटना गुरूवार दोपहर की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि गौड़ाशक्ति पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी पिंटू मालाकार की 35 वर्षीय पत्नी चंदा देवी की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि पंचायत के वगडोब बहियार में चंदा देवी गेंहू की थ्रेसिंग कर रही थी. इसी दौरान साड़ी की पल्लू थ्रेसर के मशीन में फंस गया. जिसके कारण चंदा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना स्थल पर मौजूद व परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल के चिकित्सक ने जख्मी चंदा देवी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. भागलपुर जाने के दौरान रास्ते में जख्मी महिला की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच चीख पुकार मच गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतका के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पति कुरियर का काम करता है. पत्नी घर व खेत के काम में हाथ बढ़ाती थी. मृतका को दो पुत्र व एक पुत्री है. मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ग्रामीणों ने बताया कि चंदा देवी बटेदारी में खेती करती थी. खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




