अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से कटकर महिला व युवक की मौत, अधेड़ इलाजरत

Updated:
विज्ञापन

महेशखूंट में ट्रेन से कटकर महिला की मौत

विज्ञापन

खगड़िया. स्थानीय जंक्शन के समीप टमटम स्टैंड के समीप ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गयी. घटना शनिवार दोपहर की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि टमटम स्टैंड के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया. जिसके कारण उसकी की मौत हो गयी. जीआरपी शव पहचान के लिए सुरक्षित रखा है. मालूम हो कि शनिवार को अलग अलग जगहों पर ट्रेन से कटकर युवक व महिला की मौत हो गयी. जबकि एक अधेड़ व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

महेशखूंट में ट्रेन से कटकर महिला की मौत

महेशखूंट थाना क्षेत्र के बरौनी-कटिहार रेलखंड के केविन रेलवे ढाला से पश्चिम पटेल हाई स्कूल के समीप अप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गयी. पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि मुंगेर जिले के हरिनमार दियारा क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी बिंदेश्वरी सिंह की 65 वर्षीय पत्नी दया देवी की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि घर से दया देवी रिश्तेदार के यहां पछियारी टोला महेशखूंट जा रही थी. रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

धमारा घाट स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ जख्मी

मानसी-सहरसा रेलखंड के धमारा घाट स्टेशन के एक किलोमीटर दक्षिण मां कात्यायनी मंदिर के समीप शनिवार के सुबह वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी हो इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि अधेड़ व्यक्ति रेलवे ट्रेक पार कर रहा था. इसी दौरान सहरसा की ओर से पटना जा रही वंदे भारत ट्रेन से टकरा गया, जिससे अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जख्मी अधेड़ व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन