नए सत्र के पहले दिन बच्चों का तिलक कर स्वागत, हेडमास्टर के प्रयास ने जीता सबका दिल

Updated at : 01 Apr 2026 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
नए सत्र के पहले दिन बच्चों का तिलक कर स्वागत, हेडमास्टर के प्रयास ने जीता सबका दिल

नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पहले दिन बुधवार को यहां बच्चों का ऐसा स्वागत किया गया

विज्ञापन

चौथम. आज के दौर में जहां कई जगहों पर सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति चिंता का विषय बनी रहती है. वहीं मध्य विद्यालय, शर्मा टोला मोहनिया से एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई. नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पहले दिन बुधवार को यहां बच्चों का ऐसा स्वागत किया गया. जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. विद्यालय के हेडमास्टर जय जयराम यादव ने न सिर्फ बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया. बल्कि फूल बरसाकर उन्हें अपनेपन का एहसास कराया. जैसे ही बच्चे स्कूल पहुंचे, उन्हें सम्मान और स्नेह मिला—यह पल उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं था. हेडमास्टर जय जयराम यादव का मानना है कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए. बल्कि बच्चों को विद्यालय से भावनात्मक रूप से जोड़ना भी उतना ही जरूरी है. उनके इस सोच और प्रयास की हर ओर सराहना हो रही है. शिक्षकों की इस पहल से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही थी. कई बच्चे जो पहले स्कूल आने में झिझकते थे, वे भी आज खुशी-खुशी विद्यालय पहुंचे. यह दृश्य इस बात का प्रमाण था कि अगर शिक्षक चाहें तो स्कूल को बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना सकते हैं. इस अवसर पर शिक्षक इंद्र देव प्रसाद सिंह, दिनेश शर्मा, विवेकानंद, अनिल पासवान, ब्रजेश पासवान, विश्व दीपक पांडे, अभिषेक कुमार, मीरा कुमारी, रानी खातून, रूबी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, चांदनी कुमारी, शिक्षा सेवक सुशील कुमार एवं उमेश कुमार रजक ने भी सक्रिय भूमिका निभाई. मौके पर ग्रामीण मिसरी शर्मा, सकल शर्मा, देवराम शर्मा, किरो शर्मा, दीपों शर्मा, गोविंद शर्मा, चमरू शर्मा, मूल्हो सदा, राहुल सदा, अजय मिस्त्री और जय कुमार राम ने भी इस पहल में भाग लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन