प्राथमिक विद्यालय जयंती औता में नमामि गंगे प्रतिज्ञा के साथ लिया गया जल शपथ

Updated:
विज्ञापन

लोगों ने गंगा को स्वच्छ रखने, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ लिया.

विज्ञापन

खगड़िया. प्राथमिक विद्यालय जयंती औता में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए नमामि गंगे प्रतिज्ञा एवं जल शपथ कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों एवं समुदाय में स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गंगा को स्वच्छ रखने, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ लिया. विद्यालय के प्रधान शिक्षक अविनाश कुमार ने कहा कि जल और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है. मौके पर शिक्षिका मधु कुमारी ने बच्चों एवं अभिभावकों को सरल और प्रभावशाली तरीके से जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दिया. कहा कि उन्हें दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन