जल संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी : डीएम

Updated at : 06 Apr 2026 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
जल संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी : डीएम

जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यान्वयन विभागों के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई.

विज्ञापन

जल संचयन से जुड़ी योजनाएं जैसे सोख्ता निर्माण, निजी पोखर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज पिट आदि को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा कार्य आरंभ

खगड़िया. जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जल संचय जन भागीदारी 2.0 की लक्ष्य प्राप्ति को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यान्वयन विभागों के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में कहा गया कि जल संचय जन भागीदारी 2.0 अभियान के तहत जिले को कुल सात हजार योजनाओं का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 15 कार्यान्वयन विभागों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि जल संचयन से जुड़ी योजनाएं जैसे सोख्ता निर्माण, निजी पोखर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज पिट आदि को प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ किया जाय. अधिक से अधिक योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाय.

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. इसके लिए सभी विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए गंभीरता से कार्य करना होगा. साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रविष्टि जल संचय जन भागीदारी 2.0 पोर्टल पर नियमित रूप से सुनिश्चित की जाय, ताकि प्रगति की प्रभावी निगरानी की जा सके. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों में ग्राम पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि रैली, जागरूकता अभियान एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण एवं जल संचयन के प्रति जागरूक किया जाय, ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके. जिलाधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है. सामूहिक प्रयास एवं जनसहभागिता से ही जल संकट जैसी समस्या का स्थायी समाधान संभव है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन