अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान, कराया गया पोस्टमार्टम

Updated:
विज्ञापन

अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान, कराया गया पोस्टमार्टम

विज्ञापन

खगड़िया. चौथम प्रखंड के करुआमोड़ के समीप सड़क पर बरामद महिला की शव की पहचान हो गयी है. मंगलवार को शव पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. बताया जाता है कि मानसी प्रखंड के पांच किलोमीटर निवासी बाल्मिकी चौधरी की 40 वर्षीय पत्नी ललिता देवी ससुराल बेलदौर प्रखंड के रोहियामा गांव बस से जा रही थी. बस पर गिर जाने के जख्मी हो गयी. बस के कंडेक्टर व खलासी ने ललिता देवी को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने महिला का शव बरामद किया. सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद परिजनों ने पहचान की. परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. परिजनों ने बताया कि ललिता देवी पति के साथ प्रदेश में ईंट भट्टा पर काम करती थी. एक सप्ताह पहले भतीजा की शादी के लिए मायके के आयी थी. ससुराल रहियामा मिलने के लिए बस से जा रही थी. गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन