नवादा घाट पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, लोकल बालू लोडेड दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Updated at : 23 Mar 2026 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
नवादा घाट पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, लोकल बालू लोडेड दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

खनन निरीक्षक सपना कुमारी ने जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को चौथम पुलिस के हवाले कर दिया है

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. रविवार की देर शाम खनन विभाग और चौथम पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लोकल बालू से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया. इस मामले में चौथम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, खनन निरीक्षक सपना कुमारी और चौथम पुलिस को बागमती नदी के नवादा घाट पर अवैध खनन की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की. जहां अवैध रूप से लोकल बालू लोड करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया. हालांकि, कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में सफल रहे. खनन निरीक्षक सपना कुमारी ने जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को चौथम पुलिस के हवाले कर दिया है. इस संबंध में उन्होंने चौथम थाने में लिखित आवेदन भी दिया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने सोमवार को शाम चार बजे बताया कि खनन निरीक्षक के आवेदन के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई है. और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन