गर्मी की छुट्टी पर यात्रियों के लिए गुवाहाटी से गोरखपुर चलायी जा रही दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन
Updated at : 06 Apr 2026 9:39 PM (IST)
विज्ञापन

गोरखपुर के बीच 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है.
विज्ञापन
28 मई तक खगड़िया के रास्ते गोरखपुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
खगड़िया. गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्थानीय जंक्शन के रास्ते गुवाहाटी से गोरखपुर के बीच 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के परिचालन से क्षेत्र के यात्रियों को सीधी और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी. रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05633 नारंगी (गुवाहाटी)-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल 2 अप्रैल से 28 मई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी. यह ट्रेन नारंगी से 13:20 बजे, गुवाहाटी 14:00 बजे प्रस्थान कर सुबह मानसी 03:08 बजे तथा खगड़िया 03:20 बजे रुकते हुए गोरखपुर 13:00 बजे पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 05634 गोरखपुर-नारंगी स्पेशल 3 अप्रैल से 29 मई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी. यह ट्रेन गोरखपुर से 16:55 बजे प्रस्थान कर रात्रि खगड़िया 01:22 बजे, मानसी 01:34 बजे रुकते हुए रात्रि गुवाहाटी 20:40 बजे होते हुए नारंगी 21:40 बजे पहुंचेगी. इन ट्रेनों के प्रमुख ठहराव में देवरिया, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, मानसी, नवगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, आलुआबारी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूच बिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव, बरपेटा रोड, रंगिया, कामाख्या और गुवाहाटी शामिल हैं. इसके अलावा, गाड़ी संख्या 04127 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी स्पेशल 9 अप्रैल से 14 मई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी. जो कानपुर सेंट्रल से 08:00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज 10:55 बजे, वाराणसी कैंट 13:25 बजे, खगड़िया 00:52 बजे तथा मानसी 01:04 बजे रुकते हुए गुवाहाटी 19:00 बजे पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04128 गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 10 अप्रैल से 15 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी. यह ट्रेन गुवाहाटी से 22:00 बजे प्रस्थान कर मानसी 13:10 बजे, खगड़िया 13:22 बजे, वाराणसी कैंट 23:05 बजे तथा प्रयागराज जंक्शन 03:40 बजे रुकते हुए कानपुर सेंट्रल 07:30 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव फतेहपुर प्रयागराज जंक्शन ज्ञानपुर रोड बनारस वाराणसी कैंट (जंक्शन) गाजीपुर सिटी, बलिया छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, आलुआबारी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कुच बिहार, न्यू अलीपुर द्वार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव, बरपेटा रोड, रंगिया, कामाख्या स्टेशन पर दिया गया है.क्या रहेंगी सुविधाएं
इन स्पेशल ट्रेनों में थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे. जिससे सभी वर्गों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी. रेलवे का मानना है कि इन ट्रेनों के संचालन से खगड़िया और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




