दो दिवसीय सब जूनियर लगोरी प्रतियोगिता 28 से

Updated:
विज्ञापन

दो दिवसीय सब जूनियर लगोरी प्रतियोगिता 28 से

विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न जिले के तीन सौ से अधिक खिलाड़ी पहुंचे महेशखूंट महेशखूंट. जिला लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में लगोरी संघ व ब्राइटवे पब्लिक स्कूल द्वारा 28 मार्च से दो दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर लगोरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता जवाहर प्लस टू विद्यालय महेशखूंट में होगा. प्रतियोगिता में विभिन्न जिले के 300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे. समिति के संयोजक सह जिला लगोरी संघ के संयुक्त सचिव विजय प्रताप ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम के लिए खिलाड़ियों को चुना जायेगा. आगामी रेवाड़ी, हरियाणा में आयोजित होने वाले सब जूनियर नेशनल लगोरी प्रतियोगिता में भाग लेंगे. जिला लगोरी संघ के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि जिले में पहली बार राज्य स्तरीय लगोरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन