मानसी में एनएच 31 पर बाइक सवार दो भाईयों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, मौत

Updated at : 02 Apr 2026 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
मानसी में एनएच 31 पर बाइक सवार दो भाईयों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, मौत

मुंगेर गंगा घाट में दाह संस्कार करने का निर्णय लिया गया था.

विज्ञापन

पौड़ा थाना क्षेत्र के परयागी गांव निवासी रणवीर व जवाहर की सड़क हादसे में हुयी मौत दाह संस्कार कार्यक्रम में भाग लेने बाइक से जा रहे थे मुंगेर गंगा घाट मानसी में मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 31 तीन घंटे तक किया जाम खगड़िया. मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा गांव के समीप एनएच 31 पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो लोंगों को रौंद दिया. जिसके कारण बाइक सवार दो चचेरे भाईयों की घटना स्थल पर मौत हो गयी. घटना गुरूवार दोपहर की बतायी जा रही है. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 31 को लगभग तीन घंटे तक जाम कर दिया. बताया जाता है कि पौड़ा थाना क्षेत्र के परयागी गांव के वार्ड संख्या 3 निवासी अमीन यादव के 35 वर्षीय पुत्र रणवीर यादव व सियाराम यादव के 50 वर्षीय पुत्र जवाहर यादव बड़ी मां की दाह संस्कार में भाग लेने के लिए मुंगेर जा रहे थे. इसी दौरान मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा पंचायत के पथिक लाइन होटल से पूरब एनएच 31 पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से रौंद दिया. जिसके कारण बाइक सवार रणवीर व जवाहर यादव की मौत हो गयी. रणवीर के बड़े पिता आनंदी यादव की पत्नी अहिल्या देवी की मौत सुबह हो गयी थी. मुंगेर गंगा घाट में दाह संस्कार करने का निर्णय लिया गया था. बस व ट्रैक्टर से दर्जनों लोग मुंगेर घाट की ओर रवाना हो गए थे. लेकिन रणवीर व जवाहर बाइक से मुंगेर घाट जा रहे थे. घटना के बाद परिजनों ने एनएच 31 को जाम कर दिया. जाम कई किलोमीटर तक लगी रही. पुलिस के समझाने बुझाने के बाद परिजनों ने शाम में जाम हो हटाया गया. इधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. परिजन डॉ. कविन्द्र कुमार, पंकज कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन