केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान शहरबन्नी पहुंचकर दिवंगत चाचा अर्जून पासवान को दी श्रद्धांजलि

बड़ी मां राजकुमारी देवी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें ढांढस दिया
खगड़िया. अलौली प्रखंड क्षेत्र के शहरबन्नी स्थित मंत्रीजी टोला में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दिवंगत चाचा अर्जुन पासवान के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान वे कुछ समय तक शोकाकुल परिवार के साथ रहे और परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना. साथ ही उन्होंने बड़ी मां राजकुमारी देवी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें ढांढस दिया. चिराग पासवान ने सोमवार को सबसे पहले दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पिता रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस दौरान सांसद राजेश वर्मा भी उपस्थित थे. सांसद श्री वर्मा ने अर्जुन पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. सांसद ने कहा कि श्रद्देय अर्जुन पासवान का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं. मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय सिंह, बख्तियारपुर के विधायक अरुण शाह, गरौली के विधायक विष्णुदेव पासवान, युवा के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ,लोजपा प्रदेश सचिव सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन जयसवाल ,खगड़िया जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, आईटी सेल जिलाध्यक्ष निशांत कुमार, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बुद्धन पासवान, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्वेता शबनम, एससी एसटी के जिलाध्यक्ष रामविलास पासवान, लेबर सेल के जिलाध्यक्ष रामतनिक मंडल, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, नवीन पासवान, प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत कुमार, चंदन सिंह, अभिषेक कुमार, राजीव कुमार, मोहन सिंह, जफर मुन्ना,अमलेश कुमार अमलु,नीतीश सिंह,मंचन कुमार,अन्नत पासवान, दीपक पासवान ,रूबी देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




