माड़र में हज यात्रियों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 31 Mar 2026 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
माड़र में हज यात्रियों को दिया गया प्रशिक्षण

माड़र में हज यात्रियों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन

खगड़िया. हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को मदरसा हुसैनिया, माड़र में एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को दिया गया. प्रशिक्षण में खगड़िया, मुंगेर और बेगूसराय जिले के हाजियों ने भाग लिया. इस दौरान हज यात्रा से जुड़ी जानकारी दी. हज कमेटी, बिहार के मास्टर ट्रेनर मौलाना मो. मंसूर आलम हाशमी द्वारा हाल के दिनों में खाड़ी देशों की परिस्थितियों को लेकर उठ रही आशंकाओं पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि हज यात्रियों के लिए स्थिति पूरी तरह सामान्य है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है. अब तक ऐसी कोई आधिकारिक गाइडलाइन जारी नहीं हुई है, जिससे हज यात्रा प्रभावित हो. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हाजियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी. पूरी व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है. यदि भविष्य में यदि कोई बदलाव होता है. तो सभी यात्रियों को समय पर सूचित किया जायेगा. आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएंगे. इस वर्ष खगड़िया जिले से 24 हाजियों को हज यात्रा पर भेजा जाएगा. जो अपने निर्धारित शिड्यूल के अनुसार मक्का और जेद्दा के लिए रवाना होंगे. मौलाना मो. मोहिबुल्लाह की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों द्वारा हज यात्रा की विभिन्न प्रक्रिया जैसे उमरा और हज के तमाम अरकान की अदायगी के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां, मक्का-मदीना में पालन किए जाने वाले नियमों तथा सऊदी अरब में आचरण से जुड़े दिशा-निर्देश सरल भाषा में जानकारी दी गयी. ट्रेनिंग कैंप में मास्टर ट्रेनर द्वारा घर से लेकर मदीना और मक्का के होटल तक पहुंचने के सफर के बारे में तफसील की जानकारी दी. बताया कि हवाई सफर करना है. किस तरह से जददा या मदीना पहुंच कर वहां पर क्या-क्या कार्य करना है. होटल तक पहुंचने तक के पूरे सफर की जानकारी दी. मौके पर मुफ्ती कामिल, मौलाना मो. साबिर निजामी, मुफ्ती अंसार साहब, मौलाना मोजाहिर, मौलाना अब्बास कासमी, मौलाना मुर्शिद, मौलाना औजेर, हाफिज नासिर, हाफिज इंतेखाब, मो. फैजान आलम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन