मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए पुत्र ने श्यामलाल मेडिकल कॉलेज को डोनेट किया पार्थिव शरीर

मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए पुत्र ने श्यामलाल मेडिकल कॉलेज को डोनेट किया पार्थिव शरीर
पंजाब से मां का शव मेडिकल कॉलेज खगड़िया पहुंचाने आया पुत्र खगड़िया. स्थानीय श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज परमानंदपुर को कैडेवर मिला है. मां की इच्छा पूरी करने के लिए पंजाब से पुत्र ने पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है, जहां मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ विवेकानंद ने मृतका के पुत्र को सम्मानित कर विदाई किया. बताया कि पंजाब के पटियाला जिले के पात्रा निवासी ओमप्रकाश बीते शुक्रवार की रात माता कांति देवी का पार्थिव शरीर लेकर एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचा. चेयरमैन डॉ विवेकानंद को ओमप्रकाश ने बताया कि माता कांति देवी आध्यात्म में रुचि रखती थी. सत्संग के प्रभाव से उन्होंने पुत्र को बताया कि मेरी इच्छा है कि मरने के बाद मेरा शरीर किसी के काम आये तो उन्हें खुशी मिलेगी. उन्होंने सच्चा डेरा को भी अपनी भावना से अवगत कराया था. सगे संबंधियों ने इसका विरोध किया, लेकिन बेटे ने मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए विरोध का सामना करते हुए मां की अंतिम इच्छा पूरी करने का फैसला लिया. शव को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. जहां मेडिकल डायरेक्टर डॉ ज्ञान भूषण, चेयरमैन डॉ विवेकानंद, प्रबंधक डॉ रीना कुमारी रूबी सहित सैकड़ों छात्र- छात्राओं ने पार्थिव शरीर का दान स्वीकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




