उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता की राह, जीविका दीदियों को मिला मार्गदर्शन
उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता की राह, जीविका दीदियों को मिला मार्गदर्शन
बैठक में कैडरों को स्वरोजगार व ऋण प्रबंधन की दी गयी जानकारी चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित बढ़ते कदम संकुल संघ में बुधवार को जीविका कैडरों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार ने की. बैठक में ठूठी मोहनपुर और रोहियार पंचायत के जीविका कैडर ने भाग लिया. बैठक में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत मिलने वाले लाभों और प्रक्रियाओं पर चर्चा की गयी. कैडरों को बताया कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चार किश्तों में दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें. प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने कैडरों को समय पर ऋण का लेन-देन सुनिश्चित करने और अपने व्यवसाय को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के विकास में योगदान दे सकें. बैठक में क्षेत्रीय समन्वयक संदीप कुमार, सामुदायिक समन्वयक आभा कुमारी व बबिता कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










