सहरसा-जमालपुर पैसेंजर को मिला नियमित ट्रेन का दर्जा, उठी गया जी तक परिचालन की आवाज

Updated at : 30 Mar 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा-जमालपुर पैसेंजर को मिला नियमित ट्रेन का दर्जा, उठी गया जी तक परिचालन की आवाज

रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि आगामी 31 मार्च 2026 को यह ट्रेन स्पेशल रूप के अंतिम फेरा लगाएगी.

विज्ञापन

5 नवंबर 2016 को जमालपुर से सहरसा के बीच चलाई गयी थी स्पेशल ट्रेन1 अप्रैल 2026 से सहरसा-जमालपुर ट्रेन का नियमित होगा परिचालनखगड़िया. लंबे समय से स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित हो रही सहरसा-जमालपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन को अब रेलवे बोर्ड द्वारा नियमित ट्रेन का दर्जा दे दिया गया है. इस निर्णय से क्षेत्र के रेल यात्रियों में खुशी की लहर है. गौरतलब है कि यह ट्रेन पहली बार 5 नवंबर 2016 को जमालपुर से सहरसा के लिए चलाई गई थी. इसके बाद से यह ट्रेन लगातार स्पेशल नंबर के साथ पिछले करीब 9 वर्षों से संचालित हो रही थी. रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि आगामी 31 मार्च 2026 को यह ट्रेन स्पेशल रूप के अंतिम फेरा लगाएगी. आगामी 1 अप्रैल 2026 से इस ट्रेन का परिचालन नियमित रूप से 63397/63398 सहरसा-जमालपुर सहरसा मेमू पैसेंजर ट्रेन के रूप में किया जाएगा. वर्तमान में यह ट्रेन 05509/05510 स्पेशल नंबर से परिचालन किया जा रहा है. नियमित ट्रेन का दर्जा मिलने के बाद इसके फेरे बढ़ाने की अनिश्चितता समाप्त हो जाएगी. साथ ही, स्पेशल ट्रेन होने के कारण कभी भी सेवा बंद होने की आशंका भी खत्म हो जाएगी.

इस टाइम टेबल के साथ होगा ट्रेन का परिचालन

बताया जाता है कि यह ट्रेन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह 5:10 बजे सहरसा से प्रस्थान करती है. 06:39 बजे मानसी, 06:51 बजे खगड़िया तथा 07:46 बजे मुंगेर होते हुए 08:05 बजे जमालपुर पहुंचती है. वापसी में यह ट्रेन जमालपुर से रात 9:45 बजे खुलती है. 10:10 बजे मुंगेर, 10:50 बजे खगड़िया तथा 11:08 बजे मानसी रुकते हुए रात्रि 1:00 बजे सहरसा पहुंचती है.

गया तक चलाने की मांग तेज

ट्रेन को नियमित किए जाने की खबर से यात्रियों में उत्साह है. लेकिन इसके साथ ही एक नई मांग भी जोर पकड़ रही है. यात्रियों का कहना है कि इस ट्रेन को सहरसा से सीधे जमालपुर होते हुए गया जी तक चलाया जाना चाहिए. दरअसल, यही ट्रेन जमालपुर पहुंचने के बाद यहां से आगे 63387/63388 जमालपुर-गया मेमू पैसेंजर के रूप में संचालित होती है. अलग-अलग ट्रेन नंबर होने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है. यदि इसे सहरसा से गया तक एक ही ट्रेन के रूप में चलाया जाता है. तो खगड़िया सहित कोसी क्षेत्र के यात्रियों को लखीसराय, शेखपुरा, नवादा और गया जैसे दक्षिण बिहार के जिलों से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. यात्रियों का यह कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में अनाउंसमेंट केवल सहरसा-जमालपुर पैसेंजर के रूप में ही किया जाता है. जिससे यात्रियों में इस ट्रेन के सीधे गया तक जाने की खबर नहीं होती है. साथ ही, कई स्टेशनों के लिए डायरेक्ट टिकट भी उपलब्ध नहीं हो पाता. जबकि ट्रेन आगे तक जाती है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन