निकलने वाली थी बारात इससे पहले दूल्हे के भाई की निकली अर्थी

Updated at : 03 Apr 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
निकलने वाली थी बारात इससे पहले दूल्हे के भाई की निकली अर्थी

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.

विज्ञापन

खगड़िया. बारात निकलने से पहले भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. खुशियों के घर में मातम पसर गया. डीजे के धुन की जगह चीख पुकार मच गयी. घटना मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र दक्षिणी पंचायत रणखेत मुहल्ला गांव की है. बताया जाता है कि माड़र दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी भदैय सदा 32 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार को पुत्र नंदन कुमार की शादी होने वाली थी. बारात निकलने से पहले रिश्तेदार को भोज खाने के लिए पुत्र कुंदन अमनी पंचायत के बिसहरिया गांव जा रहा था. इसी दौरान घर से एक किलोमीटर दूर माड़र-अमनी पथ पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. जिसके कारण कुंदन गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय राहगीरों ने जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया. रास्ते में ही जख्मी कुंदन की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. चित्रगुप्त नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि नंदन की शादी अलौली प्रखंड के आनंदपुर मारणडीह पंचायत में आज ही होना था. शादी की पूरी तैयारी हो गयी थी. घर में मंगल गीत हो रहा था. घर में खुशियों का माहौल था. बारात के लिए गाड़ी सजायी जा रही थी. लेकिन, इसी बीच हादसा हो गया. बताया कि कुंदन की शादी तीन साल पहले हुआ था. एक पुत्री भी है. कुंदन प्रदेश में मजदूरी करता था. छोटे भाई की शादी के लिए कुंदन बीते 19 मार्च को गांव आया था. गांव के बाने के बाद बाइक भी खरीदा था. भाई के शादी को लेकर काफी खुश था. घटना के बाद मृतक के मां, पिता, पत्नी, भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही सीपीआईएम नेता संजय कुमार सिंह, अधिवक्ता शिवजी महतो, मुखिया प्रतिनिधि मो. मजहर अली, समाजसेवी मो. शद्दाब व अन्य लोगों ने मृतक के परिजनों को ढ़ाढ़स बढ़ाया. साथ जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन