दुर्गा सप्तशती के पवित्र श्लोकों से गुंजायमान हुआ शहर, मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा

Updated at : 20 Mar 2026 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा सप्तशती के पवित्र श्लोकों से गुंजायमान हुआ शहर, मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा

दुर्गा सप्तशती के पवित्र श्लोकों से इलाका गुंजायमान हो गया है. शुक्रवार को सुबह से ही घरों तथा पूजा पंडालों में श्रद्धालु दुर्गा सप्तशती के पवित्र श्लोकों का पाठ कर रहे हैं

विज्ञापन

गोगरी. दुर्गा सप्तशती के पवित्र श्लोकों से इलाका गुंजायमान हो गया है. शुक्रवार को सुबह से ही घरों तथा पूजा पंडालों में श्रद्धालु दुर्गा सप्तशती के पवित्र श्लोकों का पाठ कर रहे हैं. इससे पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा है. उल्लेखनीय है कि नवरात्र का पर्व सनातन धर्मावलंबियों के लिए महान आस्था और श्रद्धा का पर्व है. घर-घर में पवित्र कलश स्थापित कर मां शक्ति की अराधना व उपासना की जाती है. दूसरे दिन शुक्रवार को माता दुर्गा के स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गयी है. गोगरी के भोजुआ निवासी प्रकांड ज्योतिषाचार्य डॉ. शुभम सावर्ण ने बताया कि मां दुर्गा के उपासना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. श्रद्धालुओं की मां दुर्गा पर गहरी आस्था होती है. नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की साधना और उपासना की जाती है. नवरात्र के प्रथम दिन माता शैलपुत्री, दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन माता चंद्रघंटा, चौथे दिन माता कुष्मांडा, पांचवें दिन माता स्कंदमाता, छठे दिन माता कात्यायनी, सातवें दिन माता कालरात्रि, आठवें दिन माता महागौरी तथा नौवें दिन माता सिद्धिदात्री की उपासना की जायेगी. उन्होंने बताया कि नौवें दिन श्रद्धालुओं को हवन आदि के बाद कुंवारी कन्याओं का पूजन तथा भोजन अवश्य कराना चाहिए.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन