अफवाह फैलाने व जमाखोरी करने वालों के विरुद्ध हो रही कड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने तेल कंपनियों के प्रबंधकों व गैस वितरकों के साथ समीक्षा की. जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है.

विज्ञापन

खगड़िया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने तेल कंपनियों के प्रबंधकों व गैस वितरकों के साथ समीक्षा की. जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. अफवाह फैलाने व जमाखोरी करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है. अनावश्यक गैस सिलेंडर बुकिंग व भंडारण से बचने की अपील की गयी है. घरेलू एलपीजी का व्यावसायिक उपयोग या कालाबाजारी पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. जिला आपूर्ति पदाधिकारी विजयंत ने बताया कि गैस सरेंडर घर-घर पहुंचाया जायेगा. इसके लिए अब कतार लगाने की आवश्यकता नहीं है. एजेंसी के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर छापामारी की जा रही है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय परिस्थित्तियों को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से गैस की संभावित कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही है. जिससे आम लोगों में अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन