सत्संग आत्मिक विकास का सर्वोत्तम माध्यम समाज को मिलती सही दिशा: जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत बनाते हैं.

विज्ञापन

अलौली के धुसमुरी-विशनपुर में राष्ट्रीय संत असंग देव जी महाराज का मिला आशीर्वाद्र खगड़िया. अलौली विधानसभा क्षेत्र के धुसमुरी-विशनपुर में आयोजित भव्य सत्संग कार्यक्रम का उद्घाटन राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि सत्संग समाज को सही दिशा देता है. यह आत्मिक विकास का सर्वोत्तम माध्यम है. इससे व्यक्ति के विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आता है. समाज में सद्भावना का वातावरण बनता है. कार्यक्रम में नेपाल बॉर्डर से पधारे राष्ट्रीय संत श्री श्री असंग देव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर भी उपस्थित लोगों को मिला. संत असंग देव जी महाराज ने अपने प्रवचनों में मानव जीवन के मूल्यों, धर्म और आध्यात्मिकता के महत्व पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि जीवन में सच्चे मार्ग पर चलने और समाज के हित में कार्य करने से ही वास्तविक सुख और शांति प्राप्त होती है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज के समय में सत्संग जैसे आयोजनों की आवश्यकता और भी बढ़ गई है. भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं. ऐसे में संतों के विचार और सत्संग का वातावरण लोगों को सही राह दिखाने का कार्य करता है. उन्होंने कहा कि समाज के विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति भी उतनी ही जरूरी है. तभी एक संतुलित और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है. उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम लोगों को जोड़ने का कार्य करते हैं. समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत बनाते हैं. मौके पर प्रमुख नवीन कुमार, पंचायत समिति सदस्य उदय पासवान, वार्ड सदस्य देवानंद कुमार, कार्यक्रम संचालक रंजीत कुमार, पूर्व मुखिया प्रत्याशी रौशन कुमार, कुलदीप यादव, मुख्य संयोजक रामानंद शर्मा, विवेकानंद, विरेन्द्र आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन