60 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
60 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर तिलाठी गांव के दुध शीतलन केन्द्र समीप करीब 60 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर नपं बेलदौर के स्थानीय खेराबासा गांव निवासी संजय शर्मा का पुत्र दिलखुश कुमार है. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक सहरसा जिले के सोतारी गांव से शराब लेकर बोबिल नहर होकर अपने गांव जा रहा था. संदेह की स्थिति में पुलिस रोकने लगा तो आरोपी भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने खदेड़कर कर तस्कर को पकड़ लिया. उसके बाइक से 60 लीटर देसी शराब बरामद किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










