इंजीनियरिंग कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ छह दिवसीय एआइएक्सपो <bha>@</bha> 2026 का हुआ समापन

Updated at : 21 Mar 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ छह दिवसीय एआइएक्सपो <bha>@</bha> 2026 का हुआ समापन

इंजीनियरिंग कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ छह दिवसीय एआइएक्सपो @ 2026 का हुआ समापन

विज्ञापन

छात्रों को नवाचार के माध्यम से समाजोपयोगी तकनीकी समाधान विकसित करने की दी गयी जानकारी खगड़िया. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खगड़िया में आयोजित छह दिवसीय तकनीकी व सांस्कृतिक महोत्सव एआइएक्सपो 2026 का समापन शनिवार को हो गया. महोत्सव में छात्रों को नवाचार के माध्यम से समाजोपयोगी तकनीकी समाधान विकसित करने की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ बीते 16 मार्च को मुख्य अतिथि मुक्ति नारायण, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया था. उन्होंने छात्रों को आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. प्राचार्य डॉ मणि भूषण ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को नई तकनीक अपनाने और प्रयोगात्मक सीखने के लिए प्रेरित किया. पहले दिन एआइ एडवांसमेंट विषय के अंतर्गत साइंस प्रदर्शनी और पोस्टर प्रस्तुति का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों द्वारा तैयार किए गए अभिनव प्रोजेक्ट्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम, स्मार्ट पार्किंग सिस्टम और स्मार्ट होम ऑटोमेशन जैसे प्रोजेक्ट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. दूसरे दिन लर्निंग बाय डूइंग विषय के अंतर्गत विशेषज्ञों के व्याख्यान व प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया. मौके पर प्रो विवेकानंद दत्ता (यूनिवर्सिटी ऑफ वारसा, पोलैंड), डॉ विष्णु कुमार (बेनेट यूनिवर्सिटी), प्रो अभय कुमार (एससीइ, सुपौल) तथा रोहित कुमार (एसडीई, अमेजन) ने अनुभव साझा किया. छात्रों ने नेटवर्क एक्स और फ्लोवाइज जैसे आधुनिक तकनीकी फ्रेमवर्क्स का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया. तीसरे और चौथे दिन विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों जैसे हैकाथॉन, आइडियाथॉन (एआइ फॉर सोशल इम्पैक्ट), क्विज व डिबेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. पांचवें दिन करियर मार्गदर्शन को समर्पित रहा. आकृति वर्मा (संस्थापक, एकेयू वॉल पुट्टी) ने महिला उद्यमिता पर विचार साझा किया. प्रो विशाल कुमार ने न्यूनतम व्यवहार्य उत्पाद (एमवीपी) के विकास पर जानकारी दी. जबकि डॉ रमेश धरावत (आईआईटी-आईएसएम धनबाद) ने भारत में पीएचडी के अवसरों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला. श्वेता गुप्ता (अमेजन) ने छात्रों को लिंक्डइन प्रोफाइल व रिज्यूमे को प्रभावी बनाने का सुझाव दिया. महोत्सव का समापन शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि अंकित कुमार, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विशिष्ट अतिथि डॉ संजीव कुमार, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि ने छात्रों को एआइ के नैतिक उपयोग के प्रति सजग रहने की सलाह दी. महाविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ सत्यप्रकाश कुमार व चीफ वॉर्डन डॉ अमित कुमार सिंह, कार्यक्रम के समन्वयक प्रो निशांत कुमार (एआइएमएल क्लब) व प्रो अभिषेक कुमार (विभागाध्यक्ष, सीएसई-एआईएमएल), प्रो ध्रुव कुमार, प्रो प्रियंका सिन्हा, प्रो नित्यानंद कुमार, प्रो विवेक शरण सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान दिया.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन