अलग-अलग मामलों में महिला समेत छह आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल
कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है
चौथम. थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए अलग-अलग मामलों में महिला सहित कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार कांड संख्या 40/26 में देवका निवासी नीतीश कुमार, पिता चंद्रशेखर सिंह को गिरफ्तार किया गया, वहीं न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर करूवा निवासी जमुना सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. शराब कारोबार के मामले में मालपा निवासी विमला देवी, पति स्व. उमेश मुनि को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इस मामले में कांड संख्या 113/26 दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया. इसके अलावा शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में बरहरा निवासी बालवीर कुमार को गिरफ्तार किया गया. जबकि उसी गांव से अंकज कुमार, पिता उपेंद्र राम को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं सरसावा गांव से दिलीप कुमार, पिता हरिबोल कुमार राय को शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










