बिहार दिवस पर स्कूली बच्चों ने बिखरे जलवे

Updated at : 23 Mar 2026 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार दिवस पर स्कूली बच्चों ने बिखरे जलवे

कार्यक्रम की शुरुआत आर्यन पब्लिक स्कूल के द्वारा योगा से की गयी.

विज्ञापन

गोगरी. बिहार दिवस के अवसर पर गायत्री मंदिर विवाह भवन कुर्मी टोला में स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के बच्चों ने अपनी कला प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओ संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. दीप प्रज्जवलन के समय डीसीएलआर, बीडीओ रघुनंदन आनंद, बीईओ मनोरंजन कुमार, मनोहर कुमार, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत, नगर उपसभापति राजेश कुमार पंडित आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत आर्यन पब्लिक स्कूल के द्वारा योगा से की गयी. उसके बाद मध्य विद्यालय जमालपुर, कन्या मध्य विद्यालय जमालपुर, पंसारी बालिका इंटर विद्यालय जमालपुर, राष्ट्रीय इंटर विद्यालय गोगरी, भगवान इंटर विद्यालय गोगरी, टी एन बालिका इंटर विद्यालय शिरनियां सहित कई विद्यालय के छात्रों ने रिकॉर्डिंग डांस, गायन आदि प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांध दिया. गायक संतोष प्रिंस के गाये गीत भोले ओ भोले ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. वहीं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी के द्वारा गाये गये गीत से दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए. कार्यक्रम को सफल बनाने में फाइव स्टार सोशल कल्चरल एंड स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभायी. कार्यक्रम के शुभारंभ में पर्यटक स्थल बनने वाले गायत्री मंदिर का फोटो फ्रेम फाइव स्टार के सदस्यों ने गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, बीडीओ रघुनंदन आनंद, डीसीएलआर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी सहित उपस्थित चिकित्सकों को भेंट किया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्र प्रकाश, डॉ, मुरारी पोद्दार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ राहुल कुमार, डॉ नागमणि नंदन, डॉ. प्रेम कुमार, डॉ कुमार दीपक, फाइव स्टार क्लब के संजीव कुमार संजय, तरुण कुमार बिक्कू, अरुण कुमार, विनोद कुमार मंडल, रमेश कांत मंडल, विपिन कुमार मंडल, विनोद अडानीवाल, मायाराम मंडल, रितेश कुमार, राकेश कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक विजेंद्र मंडल, शिक्षक अनिल कुमार, संतोष प्रिंस, अमर कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार बबलू, श्रवण अग्रवाल, विशाखा पटेल, गुनगुन, आर्यन, प्राची, खुशी, कृष्णा सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन