21 अप्रैल को खगड़िया में होगा कांग्रेस बचाओ सम्मेलन: पूर्व विधायक

Updated:
विज्ञापन

21 अप्रैल को खगड़िया में होगा कांग्रेस बचाओ सम्मेलन: पूर्व विधायक

विज्ञापन

चौथम. पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने बुधवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया. पूर्व विधायक ने कहा कि 21 अप्रैल को जिला मुख्यालय में कांग्रेस बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि 17 मार्च को पटना में हुए कांग्रेस महासम्मेलन के निर्णय के तहत जिलेवार सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में आपका साथ चाहिए यात्रा की शुरुआत चौथम प्रखंड से की गयी है, जो आगे खगड़िया, समस्तीपुर और सहरसा जिलों में चलेगी. कहा कि हाल के चुनावों में टिकट वितरण में अनियमितता हुई है, जिससे समर्पित कार्यकर्ताओं में निराशा है. उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने के उद्देश्य से इस अभियान को जरूरी बताया. मौके पर कुंदन कुमार सिन्हा, नागेंद्र पासवान, महेंद्र त्यागी, दीपक कुमार, मुरली मनोहर सिंह, बालेश्वर आजाद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन