सड़क हादसे के शिकार युवक का शव दिघौन गांव पहुंचते ही परिजनों में मची चित्कार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दिघौन गांव परदेस से लौट रहे सड़क हादसे के शिकार हुए युवक का शव रविवार को पहुंचते ही परिजनों में चित्कार मच गयी

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के दिघौन गांव परदेस से लौट रहे सड़क हादसे के शिकार हुए युवक का शव रविवार को पहुंचते ही परिजनों में चित्कार मच गयी. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दिघौन पंचायत अंतर्गत जाफर बासा उर्फ जाफराबाद निवासी महरूम सदरे आलम के 34 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सज्जाद एक सप्ताह पूर्व मजदूरी करने गया था. लेकिन रमजान को लेकर उक्त युवक पत्नी व बच्चे के साथ त्योहार मनाने अन्य रिश्तेदारों के साथ चार पहिया वाहन से घर आ रहा था. गत शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क हादसे में उत्तरप्रदेश के सीमांचल आजमगढ़ में उक्त युवक की मौत हो गयी. घटना की खबर मिलते ही त्योहार की तैयारी में जुटे परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक युवक अपने पीछे 30 वर्षीय पत्नी सफीना खातून,13 वर्षीय पुत्री नेहा प्रवीण,11 वर्षीय नगमा बेगम, 8 वर्षीय मोहम्मद मसद, 5 वर्षीय मोहम्मद असद एवं डेढ़ वर्षीय जावा प्रवीण को रोता बिलखता छोड़ गया. ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित युवक परिवार के जीविकोपार्जन को लेकर परदेश में मजदूरी का काम करता था. लेकिन सड़क हादसे में उसकी मौत से पीड़ित परिजनों पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा. वहीं रविवार को उक्त युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चित्कार मच गया, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. जबकि गांव में मायूसी छाई हुई है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन